सीतापुर, मई 10 -- कमलापुर, संवाददाता। पश्चिम बंगाल से वापस लौटने के बाद पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' का कमलापुर में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "जय श्रीराम" के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। इस अवसर पर खुदरा कृषि व्यापार के प्रदेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...