मधुबनी, जून 11 -- जयनगर। कमला नदी के गुरुवार को अचानक जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। देर दोपहर तक कमला नदी सामान्य से निशान से 25 से 30 सेंटीमीटर उपर बह रही है। सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल के शीशापानी, उदयपुर ,सिरहा सहित कमला जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गया है। हालांकि फिलवक्त खतरे निशान पर नही है। कार्यपालक अभियंता गुलाम गोश ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ोतरी हुई है। पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। वर्षा के कारण कमला नदी का जलस्तर सामान्य से थोड़ा सा बढ़ा है, जल संसाधन विभाग के द्वारा इस पर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गंगिया डोभा की उड़ाही नहीं, जलजमाव का खतरा मंडराया जल संसाधन विभाग के द्वारा कमला नदी पर नजर रखी जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। जिस ढंग से नदी का जलस्तर यदि बढ़ेगा तो...