आगरा, दिसम्बर 26 -- कमलानगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने कावेरी कुंज फेस-टू और शुभम बिहार फेस-टू में अवैध कब्जों को ध्वस्त करा दिया। कावेरी कुंज फेस-टू में दिनेश चंद्र बंसल ने अपने आवास के आगे फुटपाथ पर जाली लगाकर कब्जा कर लिया था। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से फुटपाथ से कब्जा हटवा दिया। इसके अलावा कमलानगर के ही शुभम बिहार फेस-टू में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक नाली को पाटकर पक्का निर्माण करा लिया था। नाली बंद होने से आसपास जलभराव हो रहा था। शिकायत मिलने पर नगर निगम ने जेसीबी से पक्के निर्माण को तुड़वा दिया और नाली को मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.