हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कमलवागांजा मेहता में मंगलवार को मुख्य सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विकास भगत की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ और ग्राम प्रधान मनीष भट्ट ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क मंडी समिति हल्द्वानी के सहयोग से बनाई जा रही है। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने कहा कि विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से इस सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र के अन्य आंतरिक मार्गों के सुधार कार्य भी स्वीकृत कराए जाएंगे। यहां भाजपा नेता गोवर्धन बहुगुणा, रमेश जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...