जमशेदपुर, फरवरी 9 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर मध्य विद्यालय में एकमात्र शिक्षक के भरोसे 200 से अधिक बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होते देख विद्यालय प्रबंधन समिति आदित्य गोराई के नेतृत्व में दर्जनों अभिभावकों ने सोमवार को सुबह करीब 10 बजे विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंचे मुखिया जामिनी बेसरा ने पहले डीएसई को फोन लगाया लेकिन उनसे संपर्क नहीं होने पर उनके प्रधान सहायक से दूरभाष पर बात करते हुए समस्याओं की जानकारी दी। मुखिया को आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना करा दी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले सोमवार तक शिक्षक नहीं आते हैं तो मंगलवार से उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल मुखिया ने अभिभावकों को समझाकर वापस भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.