बगहा, जनवरी 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। पिछले कई वर्षों से जर्जर सड़क संत तेरेसा स्कूल रोड में खीरी पेड़ से कमलनाथ नगर चौक होते हुए सुप्रिया सिनेमा रोड से एनएच-727 तक पीसीसी सड़क का निर्माण अब जल्द हो जाएगा। इसके लिए निविदा जारी कर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का क्रियान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से निविदा जारी कर दी गई है। नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि उक्त योजना की कुल अनुमानित लागत 1 करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर के इस व्यस्त इलाके में जाम और जलजमाव की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.