बगहा, मई 1 -- बेतिया। साल की पहली बारिश में एक बार फिर शहर के गलियों में जल जमाव हुआ। बुधवार की देर रात आई आंधी पानी और बारिश में जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि सुबह तक ज्यादातर इलाकों से पानी निकल गया था। राज देवड़ी सहित कई इलाकों में पानी लगा रहा। झमाझम बारिश से शहर के कमलनाथ नगर छावनी, खुदाबख्श चौक साहित इलाकों में जलजमाव गुरुवार सुबह तक था। बिजली चले जाने के कारण अंधेरा हो गया, दूसरी ओर पानी लग जाने के कारण अंधेरे में परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि नगर निगम प्रशासन लाख दावे करें लेकिन आधे घंटे की झमाझम बारिश में जलजमाव का देखने को मिल जाता है। यह भी पढ़ें- कमलनाथनगर में भारी जलजमाव छावनी में भी कई जगहों पर जलजमाव की सूचना हैै।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.