पाकुड़, फरवरी 14 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। जामिया सलाफिया कमलघाटी के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय सालाना जलसे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के इटावा से आए मौलाना मो. जरजीस अंसारी सेराजी एवं गिरिडीह के मौलाना अबुल कलाम सलफ़ी विशेष रूप से तकरीर पेश करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के कई स्थानीय उलेमा व मौलाना भी जलसे में शिरकत कर धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे। उक्त जानकारी जलसा कमिटी के सदस्यों ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.