मथुरा, अप्रैल 5 -- संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिये आगरा का एक पहलवान रविवार को अनोखे अंदाज में मंदिरों की नगरी में पहुंचा। दावा है कि अपनी कमर से कार को खींचते हुए 90 किमी का सफर तय कर आया तो देखने वाले हतप्रभ रह गये। दावा है कि आगरा के अकोला चाहर वाटी के निवासी पहलवान गौरव चाहर ने दो अप्रैल को गांव से यात्रा शुरू की थी। कमर में रस्सी बांधकर जब कार को खींचकर वृंदावन की ओर प्रस्थान किया तो लोग हैरत में थे कि यात्रा पूरी होगी या नहीं, लेकिन अटूट श्रद्धा ने सबको हैरान कर दिया। करीब 90 किमी का सफर तय करते हुए गौरव रविवार को वृंदावन पहुंचे। मौसम भी उनके इरादों को रोक नहीं सका। तीन दिन यात्रा करते हुए जब गौरव यहां पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना और उनसे वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त करना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.