कमर में लाइटर नुमा पिस्टल लगा बाइक से रौब गांठने वाला गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 5 -- सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने की चाहत में एक युवक हवालात में पहुंच गया। उसने कमर में पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर सड़क पर बाइक दौड़ाई। वीडियो वायरल होने पर राजपुर थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी। पूछताछ में सामने आया कि जिसे लोग असली पिस्टल समझ रहे थे, वह दरअसल ऑनलाइन मंगवाया गया लाइटर था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि राजपुर रोड पर एक युवक का मोटरसाइकिल चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में युवक की कमर में पीछे की तरफ एक पिस्टल लगी दिख रही थी। इससे आम जनता में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस टीम ने वाहन नंबर के आधार पर युवक को ट्रेस किया और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान 18 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र सिताब सिंह निवासी हिम्मतनगर, सहारनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में गौरव ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.