बदायूं, अप्रैल 2 -- क्षेत्र में एक युवक द्वारा कमर में पिस्टल लगाकर सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने का मामला सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उदय नगला गांव के रहने वाले एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर फोटो और वीडियो साझा किए, जिनमें वह कमर में पिस्टल लगाए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी इस तरह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा है। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल फोटो की जांच की जा रही है और संबंधित फेसबुक आईडी को खंगाला जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...