मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चोरी के दौरान गृहस्वामी के शोर मचाने पर भागने के प्रयास में छत से गिरने के बाद कमर की हड्डी टूटने की शिकायत पर एसकेएमसीएच में 22 जनवरी से भर्ती आरोपित हथकड़ी समेत रविवार को फरार हो गया। एसकेएमसीएच में नगर थाने की पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। उसके फरार होने में नगर पुलिस की लापरवाही बताई जा रही है। फरार आरोपित सरैयागंज निवासी राहुल कुमार की फिर से तलाश में नगर थाने की पुलिस जुट गई है। उसके सरैयागंज आवास पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने उसके संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की। शहर के इस्लामपुर रोड स्थित शमशुल हक के घर में बीते 22 जनवरी को चोरी के लिए तीन युवक घुसे थे। घर में युवकों के घुसे होने की आहट पर गृहस्वामी की नींद खुल गई तो उन्होंने शोर मचाया। इसपर तीनों...