गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गर्भाशय निकालने की सर्जरी (हिस्टेरेक्टेमी) की सर्जरी में दर्द कम होगा। इसके लिए क्वाड्रेटस लुम्बोरम ब्लॉक सबसे बेहतर तकनीक साबित होगी। यह रीढ़ की निचली कमर के पास मांसपेशियों और ऊतकों के बीच दवा डालने की एक तकनीक है। इसमें अल्ट्रासाउंड की मदद ली जाती है। जिससे एनेस्थीसिया की दवा सटीक मांसपेशियों पर पड़े। खास बात यह है कि इस तकनीक से ऑपरेशन के बाद दर्द देर से शुरू होता है। मरीज को राहत ज्यादा देर तक मिलती है। इस तकनीक में मरीज में दर्द निवारक दवा के सेवन का डोज कम होगा। यह भी पढ़ें- ब्लैडर इन्वेजन के साथ प्लेसेंटा परक्रेटा के दो जटिल ऑपरेशन सफलशोध का विवरण यह सामने आया है एम्स की एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. प्रियंका द्विवेदी के मेटा एनालेसिस रिसर्च में। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इस तकनीक को क्यूएल ब...