नई दिल्ली, जून 1 -- LPG Price Review: इस साल अबतक एलपीजी सिलेंडर के दाम और सप्लाई दोनों ने खूब रुलाया है। अमेरिका-ईजरायल-ईरान युद्ध की आंच किचन तक पहुंच गई। युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद क्या हुआ, एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक में कई सारे नए नियम लागू हो गए। घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कुछ परेशानियों के बीच सिलेंडर तो मिल रहे हैं, लेकिन कमर्शियल एलपीजी के उपभोक्ताओं को दाम और सप्लाई का डबल झटका लगा है। सबसे पहले बात घरेलू एलपीजी सिलेंडर की। युद्ध से करीब एक साल से अधिक समय पहले से 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बड़े आराम से दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा था। सबकुछ अच्छा चल ही रहा था कि फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया। पूरी दुनिया ...