आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर एक तरफ पहले से जहां जिले में संकट बना हुआ था, वहीं ऑयल कंपनियों की ओर से कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि से होटल, रेस्टोरेंट संचालक और स्ट्रीट फूड्स वेडर्स को तगड़ा झटका लगा है। गैस के दामों में वृद्धि के साथ ही कोयले की भी कीमत एक रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। लकड़ी भी मनमाने दाम पर बेची जा रही है। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है कि वे अपने सामानों की कीमत बढ़ाएं या कारोबार बंद कर दें। अमेरिका-इजरायल और ईरान में चल रहे तनाव के बीच 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो के छोटे एफएलटी (नॉन सब्सिडी) सिलेंडर के दाम में 241 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह भी पढ़ें- होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट मालिक कर रहे है वैकल्पिक इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.