झांसी, अक्टूबर 1 -- झांसी। ''महंगाई डायन खाए जात है'' जैसे गीतों की पंक्तियां अब छोटे विक्रेता याद करने लगे है। दरअसल सरकार की ओर से अब कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर कुछ दुकानदारों को टटोला। जिन्होंने बताया कि महंगाई कई तरफ से उन पर वार कर रही है पर वह किसी भी चीज के दाम नहीं बढ़ा सकते। यदि दाम बढ़ाने का रिस्क लिया तो ग्राहक दूसरी दुकान पर जा सकता है। अभी हाल ही में सब्जियों के दामों में वृद्धि होने से मध्यम वर्ग के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई थी। अब इनमें से कई लोग ऐसे है जो छोटे रोजगार करके अपने परिवार का पेट पालते है उनके सामने दूसरे दिन भी परेशानी ने दरवाजा खटखटा दिया है। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि हो गई है। अभी 19 किग्रा के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 2870 थी जो बढ़कर 2933 हो गई है। यानी कमर्शियल सिलेंडर पर करी...