गढ़वा, मार्च 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल और ढाबा संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस नहीं मिलने से हाईवे, सड़कों के किनारे और कस्बों के बाजारों में चलने वाले कई छोटे होटल और ढाबे बंद होने लगे हैं। इस संकट का सबसे ज्यादा असर छोटे दुकानदारों और उनके कामकाज पर पड़ा है। गैस की कमी के कारण कई ढाबा संचालक अपने प्रतिष्ठान चलाने में असमर्थ हो गए हैं। कुछ लोग मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेकर सीमित स्तर पर काम कर रहे हैं। बदलते समय के साथ अधिसंख्य लोगों को लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने की आदत भी नहीं रही है। उससे परेशानी हो रही है।उसके अलावा लकड़ी और कोयला भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है। उससे परेशानी और बढ़ गई है। गैस संकट का असर खाने-पीने की चीजों...