हल्द्वानी, जून 2 -- हल्द्वानी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफे ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और फास्ट फूड कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कारोबारियों का कहना है कि इससे उनका काम प्रभावित हो रहा है। खाद्य पदार्थ भी महंगे हो रहे हैं। शहर में मोमो की एक हाफ प्लेट, जो कुछ समय पहले 30 रुपये में मिल जाती थी, अब कई स्थानों पर 40 रुपये की हो गई है। चाउमीन की हाफ प्लेट भी इसी तरह का इजाफा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि गैस के साथ सब्जियों, चिकन, मसालों और अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों ने उनकी लागत को काफी बढ़ा दिया है। पिछले कुछ महीनों में संचालन खर्च में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम और परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य सामग्री महंगी हो गई है। उन्हे...