रायबरेली, मई 2 -- रायबरेली,संवाददाता। करीब दो महीने से चल रही गैस किल्लत के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों पर संकट गहरा गया है। शादी ब्याह सीजन के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों ने जहां कैटर्स के होश उड़ा दिए हैं, वहीं होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा से लेकर स्ट्रीट फूड वेंडर्स तक खाना महंगा हो गया है। इसका प्रभाव सबसे ज्यादा गरीब तबके के लोगों पर पड़ने की संभावना है। इसमें ज्यादातर वो लोग शामिल हैं, जो स्ट्रीट फूट वेंडर्स या होटल-ढाबे के भोजन पर निर्भर हैं। दरअसल, पिछले करीब दो महीनों से घरेलू और काॅमर्शियल सिलेंडर की मारामारी मची है। इसमें घरेलू सिलेंडर तो लोगों को अब मिलने लगा था, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए किल्लत बरकरार रही। इस बीच प्रशासन ने शादी-विवाह और होटल-रेस्टोरेंट को मांग के अनुरूप 20 प्रतिशत कॉमर्शियल सिले...