हल्द्वानी, मई 1 -- भावना कोहली हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में Rs.993 की भारी बढ़ोतरी पर गहरा आक्रोश जताया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत Rs.3000 के पार पहुंचने से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स और छोटे व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ गया है।जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह व्यापारी हितों के खिलाफ है। पहले से ही महंगाई और स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिलों ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है, अब यह नई बढ़ोतरी स्थिति को और गंभीर बना रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन लागत अधिक होने से व्यापार पहले ही कठिन है। यह भी पढ़ें- सिलेंडर की कीमतों पर व्यापार मंडल ने जताया विरोध इस वृद्धि से स्थानीय व्यवसायों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा और...