पिथौरागढ़, मार्च 15 -- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बयान जारी किया है। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सूचारु ना होने के कारण होटल व रेस्टोरेट स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा प्रदेश व केंद्र में भाजपा की ही सरकार है। लेकिन प्रदेश के मन्त्री इस मामले को केंद्र का बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। कहा पूरे प्रदेश में कई छात्र-छात्राएं हास्टिलों में रहकर उच्च शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित अन्य पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन कामर्शियल सिलेन्डर न होने से उनके सामने खाना बनाने की समस्या पैदा हो गई है। जिनसे उनके परिजन भी परेशान हो रहे है। कहा कमर्शियल सिलेंडर ना मिलने से होटल संचालक काफी परेशान है। कहा एक और सरकार घरेलू सिलेन्डर की बुकिंग 25 दिनों में होने की...