लोहरदगा, अप्रैल 8 -- लोहरदागा,संवाददाता। लोहरदगा जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानदारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण कई दुकानदारों को मजबूरी में अपने मेनू सीमित करने पड़े हैं, वहीं कुछ लोग कोयला और लकड़ी का सहारा लेकर मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री तैयार कर रहे हैं। होटल संचालकों के अनुसार गैस की कमी के कारण होटलों में डीजल भट्ठी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे लागत भी बढ़ रही है और कारोबार पर असर भी पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से ग्राहकों की मांग पूरी करना मुश्किल हो रहा है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि नियमित रूप से कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि गैस एजेंसियों...