प्रयागराज, मार्च 11 -- नैनी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की समस्या के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी ने भी उद्यमियों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली कटौती के कारण कई उद्योगों को जेनरेटर चलाने के लिए डीजल की जरूरत पड़ती है, लेकिन उद्यमियों का कहना है कि पेट्रोल पंपों से खुले में डीजल मिलना भी मुश्किल हो रहा है। ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनय कुमार टंडन ने बताया कि बिजली कटने पर जेनरेटर चलाने के लिए डीजल जरूरी होता है, लेकिन आसानी से उपलब्ध न होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वहीं, उद्यमी राजीव नैयर ने बताया कि एक दिन रिलायंस कंपनी की सप्लाई नहीं हो पाई थी, जिससे थोड़ी दिक्कत हुई थी। अब सप्लाई दोबारा शुरू हो गई है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण कुछ काम प्रभावित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...