रिषिकेष, नवम्बर 15 -- ऑटो गैलरी होंडा की ओर से व्हील्स ऑन रेंट ऑनर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए। शनिवार को दून मार्ग मार्ग स्थित ऑटो गैलरी होंडा कैंपस में आयोजित मीट में होंडा के जोनल मैनेजर सुवृत कंसल और एरिया सेल्स मैनेजर विपिन सिंह भी पहुंचे। मीट में ऋषिकेश क्षेत्र के कर्मिशियल रेंट और टैक्सी लाइसेंस ऑनर्स की मौजूदगी में उत्तराखंड में पर्यटन के बढ़ावे को लेकर चर्चा की गई। मुख्यतौर पर इसमें कर्मिशियल टू व्हीलर वाहनों के लिए स्कीम की घोषणा की गई। जिसमें कर्मिशियल लाइसेंस पर दो वाहन की खरीद में संबंधित को पांच हजार रुपये समेत जीएसटी में छूट देने का वादा किया गया। ऑटो गैलरी होंडा के संचालक अलक्षेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें मौजूद कर्मिशि...