नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई रेस्तरां और भोजनालय बंद होने की कगार पर हैं। रेस्तरां के संघों के प्रतिनिधियों के अनुसार दिल्ली में एक लाख से अधिक रेस्तरां व भोजनालय हैं। इनमें दस लाख से अधिक लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। ऐसे में मौजूदा समय में कमर्शियल गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता की वजह से संकट बढ़ता जा रही है। इन रेस्तरां में कई प्रवासी मजदूर भी काम करते हैं। रेस्तरां मालिकों के अनुसार कमर्शियल गैस की उपलब्धता सिर्फ एक दिन की ही बची है। यदि जल्द ही केंद्र सरकार की तरफ से कोई हस्तक्षेप इस व्यावसायिक क्षेत्र को बचाने के लिए नहीं किया गया तो हजारों लोगों के रोजगार की चिंता बढ़ जाएगी। अभी जैसे तैसे पुराने स्टॉक के जरिए गुजारा कर रहे थे, लेकिन रविवार से स्थिति और बिगड़ सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.