हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हल्द्वानी में गैस किल्लत को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।संगठन के केंद्रीय संयोजक डॉ. धर्म यादव और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने जारी बयान में कहा कि सरकार गैस की पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रही है, इसके बावजूद हल्द्वानी सहित पूरे जिले में लोगों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर जारी एसओपी का पालन नहीं हो रहा है और गैस कंपनियों के कर्मचारियों की मनमानी के चलते व्यापारियों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने के बावजूद संबंधित अधिकारी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने मांग की है कि गैस की काल...