देहरादून, मार्च 17 -- गोपेश्वर। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी को देखते हुए अब कुछ सिलेंडर मिलने की उम्मीद जगी है। चमोली जिले के लिए मंगलवार को कमर्शियल गैस सिलेंडरों को लेकर एक ट्रक कर्णप्रयाग पहुंचा। जिला पूर्ति अधिकारी पंकज पांडेय ने बताया कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के नये निर्णय के अनुसार अभी चमोली जिले को खपत के साक्षेप 6 प्रतिशत कमर्शियल गैस सिलेंडर मिल रहें हैं। जल्द ही और भी कमर्शियल गैस सिलेंडर आयेंगे। बताया वर्तमान में चमोली जिले मे 3 हजार 500 कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिमांड रहती है। बताया चमोली जिले में घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...