फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- कायमगंज, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर संगठन जन आंदोलन करेगा। नगर के जटवारा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने से कुटीर उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं।
कमर्शियल गैस की उपलब्धता उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नए कनेक्शन नहीं दे रही है, जिससे छोटे कारोबारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शादी-बारात जैसे आयोजनों के लिए गैस की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को सिलेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.