रामगढ़, मार्च 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधिजिले में व्यावसायिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गंभीर चिंता जताते हुए बुधवार को उपायुक्त को उप विकास आयुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। चैंबर ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि गैस संकट के कारण जिले की व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। चैंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य पूर्व में बढ़े तनाव, विशेषकर ईरान-इजरायल विवाद के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब स्थानीय बाजार में भी साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान इस संकट से जूझ रहे हैं और उनके संचालन पर सीधा असर पड़ रहा है। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि गैस एजेंसियों की...