हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना और महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही महंगाई बढ़ने की बात राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे, जो अब सच साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने एलप...