पाकुड़, मार्च 11 -- वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने स्थानीय बाजार की कमर तोड़ दी है। पेट्रोलियम आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर अब कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर पड़ रहा है। जिले के प्रमुख होटल और मिठाई दुकानों में गैस की किल्लत के कारण व्यापार बंद होने की कगार पर है। ​शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ​किसी-किसी होटलों में कुछ दिनों का स्टॉक है, किसी होटल में समाप्त हो चुका है। ऐसे में कुछ लोग डोमेस्टिक सिलेंडर ही ब्लैक में खरीद रहे हैं। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से मिठाई दुकानदारों ने दूध की आपूर्ति भी कम की है। शंकर होटल के संचालक ने बताया कि कमर्शियल गैस पर रोक की खबरों के बाद भविष्य अंधकारमय लग रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं ...