अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। शादी-विवाह के सीजन में जहां हर तरफ जश्न और रौनक होनी चाहिए, वहीं इस बार रसोई गैस की किल्लत ने खुशियों का स्वाद फीका कर दिया है। फारबिसगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लग्न जोरों पर है, लेकिन कॉमर्शियल गैस की कमी के कारण शादियों के मेन्यू में कटौती साफ नजर आ रही है। पहले जहां बारातियों और मेहमानों के स्वागत में दर्जनों लजीज व्यंजन परोसे जाते थे, वहीं अब हालात ऐसे हैं कि कई लोकप्रिय पकवान मेन्यू से पूरी तरह गायब हो गए हैं। खासकर वे व्यंजन, जिनमें अधिक गैस की खपत होती है-जैसे पकौड़ी, जलेबी, मालपुआ, रबड़ी, पास्ता और चाउमीन या तो बनाए ही नहीं जा रहे या बहुत सीमित मात्रा में परोसे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सिलेंडर की किल्लत ने शादी का बिगाड़ा जायका, मेनू में कटौती कॉमर्शियल गैस की सीमित सप्ल...