अररिया, मार्च 29 -- रानीगंज। एक संवाददाता। बीते एक माह से ईरान, अमेरिका, इजरायल आदि देशों में जारी युद्ध के कारण हो रही गैस की किल्लत का असर सबसे ज्यादा ढाबों व होटलों में देखने को मिल रहा है। होटल संचालकों को खपत के अनुरूप गैस नहीं मिलने पर अब वे लकड़ी के चूल्हे व कोयला का सहारा लेने को मजबूर हैं। इन सबके बीच कई ऐसे होटल संचालक हैं जिनके यहां कम जगह होने के कारण वे चूल्हे का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है। नतीजा यह है कि सब होटलों के मेन्यू में भी वैरायटी कम होने लगी है। कई होटल संचालक बड़े ऑर्डर नहीं ले रहे है। पर्व त्योहारों पर मिठाई की वैरायटी कम बनाया जाता है। रानीगंज काली मंदिर चौक पर पुराने होटलों में गिने जाने वाले राजा वैष्णव होटल के मालिक नरेश साह ने बताया की एक महीने से गैस की किल्लत चल रही है। पहले महीने के 50 से 60 सिलेंडर की खपत थ...