सराईकेला, अप्रैल 16 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले में छोटे दुकानदारों, होटल एवं ढाबा संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है।अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि गैस की कमी के कारण छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय चलाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़े उद्योगों, जैसे श्री सीमेंट, को प्राथमिकता देकर गैस उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि छोटे दुकानदारों की जरूरतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।उन्होंने यह भी पढ़ें- जिले के कारोबारियों को भी आवेदन पर मिलेगा कामर्शिल गैस सिलेंडर इस पूरी स्थिति के लिए केंद्र सरकार की गैस आपूर्ति व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वितरण प्रण...