गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता गैस किल्लत के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर पहले बंद करने फिर 30 प्रतिशत कोटा आवंटित करने रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल बंद होने की कगार पर आ गए थे। केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कमर्शियल एलपीजी का आवंटन 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इससे रेस्टोरेंट, होटल आदि के संचालकों को बड़ी राहत मिली है। शहर के रेस्टोरेंट और होटल कारोबारियों ने बताया कि 50 फीसदी सिलेंडर मिलने से काफी राहत मिलेगी।जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पत्र के माध्यम से यह कहा गया है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय यह अतिरिक्त 20 प्रतिशत एलपीजी उन क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर देगी, जहां इसकी ज्यादा जरूरत है। इनमें रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, फूड प्रोसेसि...