नई दिल्ली, जून 26 -- सरकार ने गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी की सप्लाई को संकट-पूर्व से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया है और सभी क्षेत्रीय पाबंदियां वापस ले ली हैं। इस फैसले से देशभर के कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। फिलहाल एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज 26 जून को कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत Rs.942 और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत Rs.3,113.50 है। इंडियन ऑयल के ताजा रेट के मुताबिक 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में 941 रुपये का उपलब्ध है।लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है।एलपीजी की सप्लाई युद्ध से पहले वाले सामान्य स्तर पर होगी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका-इजराय...