कमरे से निकलकर पुलिस थानों तक पहुंची भाजपा की 'अंदरूनी जंग', एक नेता ने दी चेतावनी
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में खींचतान शुरू हो गई। आगरा में पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब बाहर आ चुकी है। विवाद अब बंद कमरों से निकलकर सोशल मीडिया और पुलिस थानों की चौखट तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने शहर की राजनीति में न केवल हलचल मचा दी है, बल्कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर दी है। एक नेता ने तो चेतावनी तक दे दी है। पहला मामला भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र त्यागी से जुड़ा है। सत्येंद्र त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खनन और भू-माफिया से अपनी और अपने परिवार की जान को गंभीर खतरा बताया है। त्यागी का आरोप है कि क्षेत्र में भू-माफिया का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो बलपूर्वक जमीनों पर कब्जा कर रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.