नोएडा, मई 31 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा थाना सेक्टर-142 स्थित आराध्या टावर में किराए के मकान में रह रहे दो युवकों के कमरे से दो लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक विशाल निषाद का कहना है कि वह अपने मित्र प्रकाश चंद्र झा के साथ आराध्या टावर में किराए के मकान में रहते हैं। 27 मई की रात दोनों अपने-अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप चार्जिंग पर लगाकर सो गए। सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि कमरे में रखे दोनों के मोबाइल फोन और लैपटॉप गायब थे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...