किशनगंज, जून 13 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 में शनिवार को एक बंद मकान से सड़ी-गली अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला।कमरे से दुर्गंध महसूस होने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जनप्रतिनिधियों को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से एक व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद किया गया। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया।जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-1 से सटे वार्ड संख्या-6 के पार्षद ने मामले की सूचना मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल को दी। सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद घटनास्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को मिली जानकारी इस बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां एकत्र हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए ठ...