कमरे में सो रहे मां-बेटे को सांप ने डसा, दोनों की मौत से गांव में फैली दहशत
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बिधीपुर में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोते समय सांप के डसने से मां और उनके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, सांप के डसने से मां-बेटे की मौत से पूरे गांव दहशत भी फैल गई हे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिधीपुर निवासी गेंदालाल की पत्नी पिंकी देवी (35) अपने बेटे निर्भय (12) और बेटी के साथ कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे एक जहरीला सांप महिला के ऊपर चढ़ गया। महिला ने जैसे ही उसे झटककर हटाने की कोशिश की, सांप उनके बेटे पर जा गिरा और दोनों को डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत दोनों को अतरौली सीएचसी लेकर गए, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.