बरेली, फरवरी 26 -- बरेली। किला के कूंचा सीताराम में 38 साल के युवक की लाश छत पर बने कमरे में मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कूंचा सीताराम में संजीव गुप्ता अपनी मां के साथ रहता था। उसकी मां कुछ दिन पहले एक परिचित के यहां गई थीं। दो दिन से पड़ोसियों ने संजीव को नहीं देखा था। गुरुवार को उसकी मां आईं तो घर में दुर्गंध फैली थी। वह छत पर गईं तो वहां कमरे में फंदे से बेटे का शव लटक रहा था। लिस को पड़ोसियों ने बताया कि संजीव एक फोटोग्राफर के साथ काम करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...