कमरे में लटका मिला किशोरी का शव, कोहराम
एटा, सितम्बर 28 -- गांव चंदनपुर में किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किशोरी का शव लटकता देख मां की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।
पिता की बातें थाना राजा का रामपुर के गांव चंदनपुर निवासी रागनी (15) पुत्री भूरेलाल सोमवार को घर पर थी। पिता भूरेलाल ने बताया कि वह चारा लेने के लिए खेत पर गए थे। वापस घर लौटने के बाद उन्होंने खाना लाने के लिए अपनी पत्नी से कहा तो पत्नी को बुखार आ रहा था। इसके बाद उन्होंने बेटी रागिनी को आवाज लगाई, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। आवाज देने के बाद भी बेटी के न आने पर मां छत पर बने कमरे के पास पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.