सीवान, मई 7 -- सीवान। नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढ़ाला के समीप मंगलवार की रात फंदे से लटकते अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल निवासी शिवशंकर साह का पुत्र प्रदीप कुमार साह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लायी। घटना के कारणों का अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.