गाजीपुर, मई 5 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा में मंगलवार को टीन शेड के मकान में एक मजदूर ने पत्नी से कहासुनी होने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मरदह कस्बा निवासी 35 वर्षीय सतीश पासी पांच भाइयों में चौथे नम्बर पर थे। वह परिवार से अलग पत्नी वंदना और तीन बच्चियों के साथ रहते थे। वही मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन करते थे। मंगलवार की दोपहर के वक्त पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद करने के बाद पत्नी कहीं चली गई। इस दौरान अकेला पाकर सतीश ने टिन शेड वाले बिना दरवाजे के कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से बल्ली के सहारे लटक कर जान दे दी। किसी ग्रामीण की नजर फंदे पर लटकते शव पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगा। ग्रामीणो की भ...