गौरीगंज, जुलाई 5 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के जोरावरपुर निवासी 22 वर्षीय राजभवन पुत्र माताफेर वर्मा का शव रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार रामभवन टेंट का काम करता था। बीते शनिवार की रात वह घर पर आकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह परिवार के लोग धान की रोपाई करने चले गए। जब परिजन खेत से लौटे तो रामभवन के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे रामभवन का शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से...