बहराइच, मार्च 15 -- बहराइच, संवाददाता। तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने रविवार सुबह बहराइच-रूपईडीहा हाईवे पर बाइक सवार रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दरोगा को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानाकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अचौलिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में तैनात थे। रविवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। इस दौरान वह जब रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहा घाट बाईपास के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही एक निजी यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद वीरेंद्र कुमार सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.