वाराणसी, मार्च 5 -- सेवापुरी, संवाद। भगवतीपुर (कपसेठी) में बुधवार दोपहर एक विवाहिता संदिग्ध स्थिति में अपने घर के कमरे में मृत मिली। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। कपसेठी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर के अडियार (सुरेरी) निवासी 24 वर्षीय आंचल यादव की शादी 17 मई 2025 को भगवतीपुर के अच्छेलाल यादव से हुई थी। आंचल की मां गुड्डी देवी का आरोप है कि ससुराली बेटी को दहेज के लिए परेशान करते, मारते-पीटते थे। आंचल ने फोन पर कई बार इसका जिक्र किया था। उसने अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने मां की तहरीर पर आंचल के पति अच्छेलाल, ससुर लालमन, सास मुन्नी देवी, जेठ सूरत और मूरत यादव, जेठानी निशा देवी तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सधुवन राम गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.