संवाददाता, मार्च 25 -- यूपी के बिजनौर में दिल दहलाने वाली घटना के बाद हड़कंप मच गया। एक बुजुर्ग दंपति के शव देख लोग हैरान रह गए। घटना कोतवाली देहात के गांव मसूरी की है। शव बुधवार सुबह कमरे में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी में मंगलवार रात बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई। पति-पत्नी के शव घर के कमरे में पड़े मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध हादसा मानकर जांच कर रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मसूरी निवासी 75 वर्षीय जीराज सिंह अपनी 72 वर्षीय पत्नी रामरती देवी के साथ गांव के बाहर बने मकान में रहते थे। उनके दोनों पुत्र गांव में ही अलग स्थान पर रहते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मि...