प्रयागराज, जनवरी 30 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि गांव में फांसी लगाने की चर्चा है। रामसिंह भारतीया का 27 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन जगाने पहुंचे। बताया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बुलाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। कमरे में उसका शव देख कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजन कभी करंट से मौत की बात कहते तो कभी फांसी लगाने की बात बताते। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी थरव‌ई ने बताया उसके गले में फंदे का निशान दिख रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। जितें...