बुलंदशहर, मार्च 11 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थिति तेजसिंह कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने वाले एक फैक्ट्री कर्मी के बेहोशी की हालत में मिलने का मामला सामने आया है। जब उसके साथी उपचार के लिए अस्पताल ले गए तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद फैक्ट्री कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोखाबाद पुलिस ने बताया कि हरियाणा के जनपद कुरुक्षेत्र के गांव की किरमिच निवासी त्रिलोक (46 वर्ष) करीब 15 सालों से औद्योगिक क्षेत्र में रहकर नौकरी में नौकरी करता था। बुधवार को जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो उसके साथी कमरे पर आए, देखा तो वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा था। साथियों ने अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों को सूचना दे दी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.